{"_id":"684f386a5e09539c770ef9ca","slug":"in-kanshiram-colony-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-meerut-news-c-72-1-mrt1062-135361-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम काॅलोनी में युवक ने फंदा लगाकर लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम काॅलोनी में युवक ने फंदा लगाकर लगाकर जान दी
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के कांशीराम काॅलोनी में 32 वर्षीय अमित फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में गृहक्लेश में खुदकुशी की बात सामने आई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अमित प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी शराब पीने को मना करती थी, लेकिन बावजूद इसके वह नशा नहीं छोड़ रहा था। कई बार इस बात को लेकर घर में विवाद भी हुआ। रविवार को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अमित ने कमरे में जाकर चादर से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। जब परिजन कमरे में पहुंचे और शव को लटका हुआ देखा। कुछ देर बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।