{"_id":"681a756554acdc93dd04c102","slug":"in-case-of-feeder-disruption-power-supply-should-be-restored-in-a-short-time-meerut-news-c-14-1-mrt1002-852935-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर बाधित होने पर कम समय में री-स्टोर की जाए विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर बाधित होने पर कम समय में री-स्टोर की जाए विद्युत आपूर्ति
Wed, 07 May 2025 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 07 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा दूहन ने ओएमएस (आउटेज मैनेजमेंट सिस्टम) और 24 घंटे कार्यरत कस्टमर केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फीडरों की कार्यशीलता, बाधित आपूर्ति का अनुश्रवण एवं फीडर के री-स्टोर होने में लगने वाले समय की जानकारी ली।
कंट्रोल रूम में मैनेजिंग डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। निरीक्षण में मैनेजिंग डायरेक्टर ने हापुड़ के फीडर सदरपुर (ग्रामीण), मोदीनगर रोड एवं रामपुर रोड अधिक समय तक बाधित रहने पर, अप्रसन्नता व्यक्त की और अधिशासी अभियंता, कंट्रोल रूम से जवाब-तलब किया। उन्होंने अधिक समय फीडर बाधित होने पर एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) संबंधित अधिकारी से प्राप्त करने के निर्देश दिए। मैनेजिंग डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि फीडर बाधित होने पर विद्युत आपूर्ति को कम समय में री स्टोर किया जाए। अधिक समय तक फीडर बाधित होने पर संबंधित अधिकारी की जवाब देही तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी। मैनेजिंग डायरेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मरों की खराबी के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करने के विभिन्न विकल्प जैसे चैटबॉट, कंज्यूमर एप, ट्वीटर, ई-मेल, 1912 वैब आदि विकल्प होने से विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करने में आसानी हुई है। निरीक्षण के दौरान एनके मिश्र, रवि शंकर, सोनम सिंह, धीरेंद्र कुमार आदि रहे।