फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In an effort to save the buggy, roadways bus andTruck collision, driver's leg chopped off

बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बस चालक का पैर कटा

Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
In an effort to save the buggy, roadways bus andTruck collision, driver's leg chopped off
बुग्गी बचाने के प्रयास में रोडवेज बस और
विज्ञापन

ट्रक की भिड़ंत, गाड़ी चालक का पैर कटा
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित हसनपुर पुलिस चौकी के पास बुग्गी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस और चावलों से भरे ट्रक की भीषण भिडंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में बस चालक यूसुफ का पैर कट गया। इसके साथ ही परिचालक जसवंत, ट्रक चालक सुरेश और तीन यात्री घायल हो गए।
रविवार सुबह सोहराब गेट डिपो से रोडवेज बस बरेली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गढ़ रोड पर हसनपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो अचानक एक बुग्गी आगे आ गई। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक युसुफ अली गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिचालक जसवंत, ट्रक चालक सुरेश और ममता निवासी शाहजहांपुर सहित एक अन्य यात्री को चोटें आईं।
विज्ञापन

कुछ राहगीरों और आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से निकाला। बाद में भावनपुर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार कराया। वहीं, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि बुग्गी बचाने के चक्कर में हादसा हुआ था। बस चालक को गंभीर चोट आई है। बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है चावलों से भरा ट्रक पीलीभीत से पंजाब के फिरोजपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चालक का कटा पैर देख निकली लोगों की चीख
- हादसे के बाद बस चालक का कटा पैर देखकर कुछ लोगों की चीख निकल गई। वहीं, बस में सवार यात्रियों में भी चीख पुकार मची थी। गनीमत रही कि यात्री सुरक्षित निकाले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed