यूपी: हत्यारोपियों की उम्र महज 12 साल, पेशेवर अंदाज में दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नौ साल के इमरान के दोनों हत्यारोपियों की उम्र महज 12-12 साल है। पढ़ने और खेलने की इस उम्र में हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने का यह पेशेवर अंदाज बता रहा है कि किशोर मन भटक रहा है। वहीं इस सनसनीखेज खुलासा करने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने देहलीगेट थाना पुलिस को 20 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश कर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी व सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि 18 अप्रैल की शाम जली कोठी निवासी शाहिद का बेटा इमरान लापता हो गया था, जिसका शव 20 अप्रैल को रजबन बाजार के नाले से बोरे में बरामद हुआ था। इस मामले में थाना देहली गेट पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज हुआ था।
पुलिस के लिए यह मर्डर केस खोलना चुनौती बन रहा था। वारदात के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं हुआ था। पहले माना गया कि इमरान खुद ही कहीं न चला गया हो। लेकिन उसका शव बरामद होने पर पुलिस की लाइन इस तरफ घूमी कि बच्चे की हत्या किसी रंजिश के चलते पेशेवर अंदाज में की गई। लेकिन परिजनों ने रंजिश से इंकार कर दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए इलाके के करीब 150 लोगों से पूछताछ की। जली कोठी से लेकर रजबन बाजार तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
एक किशोर ने दी सूचना
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की सक्रियता के चलते एक किशोर ने पुलिस को सूचना दी कि 18 अप्रैल की रात उसने जली कोठी निवासी दो किशोरों को इमरान को एक्टिवा पर ले जाते देखा था। यह सटीक लाइन मिलने पर पुलिस टीम ने इन दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी।
पढ़ें : मर्डर का वीडियो वायरल, भांजे ने फट्टे से पीट-पीटकर की थी हत्या
स्कूटी से ले गए थे इमरान का शव
एक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में दोनों आरोपी इस भवन से एक बोरा एक्टिवा पर ले जाते मिले। पूछताछ में पता चला कि इस बोरे में इमरान का शव था, जिसे रजबन नाले में फेंका था। पुलिस ने इस एक्टिवा को भी बरामद कर लिया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या आरोपी किशोर के ताऊ की भी जांच नहीं होनी चाहिए।
थाने से सटी दीवार
थाना देहली गेट की पिछली दीवार से सटी बिल्डिंग एक हत्यारोपी के ताऊ की बताई गई। इमरान की हत्या इस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की छत पर करना बताया गया। दोनों किशोर इमरान को बहला फुसलाकर यहां लाए थे और फिर ब्लेड वाले कटर से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छत से इमरान का खून से सना बनियान, एक चप्पल और आला कत्ल ब्लेड वाला कटर बरामद किया।
गाली देता था इसलिए मार दिया
पकड़े गए दोनों किशोरों की उम्र 12-12 साल की निकली। जिन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को पहले इधर-उधर की बातें बतानी शुरू कर दी। लेकिन बाद में कबूल कर लिया कि इमरान उन्हें गाली देता था इसलिए उसे मार दिया था। एसपी सिटी के अनुसार हत्या के पीछे बच्चों में खेल-खेल में मारपीट, दबंगई, खुन्नस और एक-दूसरे के प्रति चिड़चिड़ापन होना सामने आया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/