फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Imran and Firoz reached Meerut on Shab-e-Barat

Meerut: हाजी याकूब कुरैशी को थोड़ी राहत, शब-ए-बरात पर मेरठ पहुंचे दोनों बेटे इमरान और फिरोज

Wed, 08 Mar 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 08 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Imran and Firoz reached Meerut on Shab-e-Barat
इमरान कुरैशी, फिरोज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दोनों बेटे इमरान कुरैशी और फिरोज उर्फ भूरा शब-ए-बरात पर 341 दिन बाद मंगलवार सुबह सराय बहलीम में अपने घर पर पहुंचे। दोनों भाइयों से मिलने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। दोनों भाई बोले, उनके पिता जल्द जेल से रिहा होंगे। कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी लगी है, जिस पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 
31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। जिसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद तीनों पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पुलिस ने दूसरा मुकदमा याकूब परिवार पर गैंगस्टर का दर्ज किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Meerut News: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में फिरोज कोर्ट में पेश होकर जेल गया। याकूब व इमरान को छह जनवरी 2023 को मेरठ पुलिस ने दिल्ली स्थित चांदनी महल क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। याकूब सोनभद्र, इमरान बलरामपुर और फिरोज कुरैशी बलरामपुर जेल में बंद थे।

तीन मार्च को फिरोज और उसके अगले दिन इमरान जमानत पर रिहा हो गए थे। मंगलवार सुबह दोनों भाई अपने रिश्तेदारों के साथ सराय बहलीम में अपने घर पहुंचे। दोनों भाइयों को देखकर परिवार के लोग भावुक हो गए। शब-ए-बारात पर दोनों भाइयों ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इबादत की। इस दौरान पुलिस भी सादी वर्दी में निगरानी करती रही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि गैंगस्टर के तहत याकूब कुरैशी परिवार की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में पुलिस अभी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed