{"_id":"640794f12d134167f207f9e4","slug":"congresh-neta-piryanka-gandhi-ke-pa-par-mukdama-meerut-news-c-14-1-mrt1004-146991-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम से जुड़ा है मामला
Thu, 09 Mar 2023 08:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:50 AM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट, धमकी देने और अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अर्चना गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट, धमकी देने और अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को परतापुर थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि प्रियंका गांधी का नाम लेकर संदीप सिंह ने कांग्रेस के महाधिवेशन में बेटी काे रायपुर छत्तीसगढ़ बुलाया और बेटी से बदसलूकी की गई।
परतापुर थाना क्षेत्र के सुशांत सिटी सेक्टर-3 डी-ब्लाॅक निवासी गौतम बुद्ध की बेटी अर्चना गौतम अभिनेत्री हैं और कांग्रेस पार्टी से हस्तिनापुर सीट से प्रत्याशी रह चुकी हैं। बिग बॉस के रियल्टी शो में चौथे नंबर पर आने के बाद से अर्चना गौतम काफी चर्चा में हैं। गौतम बुद्ध का कहना कि 26 फरवरी 2023 को अर्चना गौतम कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर छत्तीसगढ प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए संदीप सिंह के बुलावे पर गई थी। अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए संदीप सिंह से समय मांगा था।
आरोप है कि संदीप सिंह ने अर्चना से अभद्रता की। अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए मंच पर ही सबके सामने जान से मारने और उठाने की धमकी दी। जातिसूचक शब्द कहने का वीडियो वहां पर मौजूद कैमरामैन के पास मिल सकता है। बेटी को जेल में डलवाने तक धमकी दी गई। इससे बेटी की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। पुलिस ने गौतम बुद्ध की तहरीर पर संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि मामला रायपुर छत्तीसगढ़ का है। वहां पर केस ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्वीट के बाद जागी पुलिस
गौतम बुद्ध ने 28 फरवरी 2023 को बेटी से अभद्रता की शिकायत एसएसपी से की थी। उन्होंने आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को गौतम बुद्ध ने ट्वीट कर मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। तब जाकर परतापुर थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया।