{"_id":"67c8b567137b84872d097c10","slug":"impact-of-the-news-the-lock-of-ayushman-arogya-mandir-sub-center-which-was-closed-for-one-year-was-opened-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108047-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर : एक साल से बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र का ताला खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर : एक साल से बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र का ताला खुला
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव अहमदपुरी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पर लगभग एक साल से ताला लटका हुआ था। ग्रामीण, स्वास्थ्य अधिकारियों से सेंटर पर लटका ताला खुलवाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मंदिर का ताला खुलवाकर मरीजों का उपचार शुरू कराया गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री ब्रिजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीण व नगर में लोगों को पहले से कई गुणा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन एक साल से गांव अहमदपुरी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लटका हुआ था। ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने बताया वह आयुष्मान आरोग्य सेंटर का ताला खुलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और एक साल से बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका ताला खोला गया।
बुधवार को अहमदपुरी आयुष्मान आरोग्य सेंटर पर तैनात सीएचओ मनीषा ने 20 मरीजों की जांच कर दवा दी। सीएचसी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि गांव अहमदपुरी में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला खुलवाकर मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। सीएचओ मनीषा की अनुपस्थित में सेंटर पर तैनात एएनएम सेंटर खोलेंगी। सेंटर बंद नहीं रहेगा। सेंटर बंद मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. सरित तोमर, बीपीएम इकरार अहमद, गंगा प्रसाद, तुषार, लोकेंद्र, ग्राम प्रधान कृष्णपाल आदि रहे।