फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Immersion to take place before dark; surveillance via drones.

Meerut News: अंधेरा होने से पहले होगा विसजृजन, ड्रोन से निगरानी

Sat, 12 Sep 2026 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 12 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Immersion to take place before dark; surveillance via drones.
सरधना। थाने में शनिवार को श्री गणेश महोत्सव को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद गणमान्
गणेश महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक में पुलिस ने आयोजकों को जानकारी देकर मांगा सहयोग
विज्ञापन

-पिछले साल विसजृन यात्रा के दौरान हुई थी युवक की हत्या
-इस साल अधिक सतर्कता बरतेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री गणेश महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को थाना सरधना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पिछले वर्ष विसर्जन यात्रा के दौरान हुई युवक की हत्या की घटना का हवाला देते हुए पुलिस ने आयोजकों ने इस बार विसर्जन यात्रा को अंधेरा होने से पहले संपन्न कराने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने महोत्सव आयोजकों और गणमान्य लोगों को शासन की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी। नए आयोजनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व से चली आ रही परंपरागत आयोजनों को ही अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में यात्रा के दौरान शराब की दुकानें बंद कराने और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठी। थाना प्रभारी ने कहा कि महोत्सव के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी आयोजकों से धार्मिक मर्यादा और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से महोत्सव मनाने की अपील की। बैठक में सूर्यदेव त्यागी, ऐनूदीन शाह, ठाकुर प्रीतीश, पंकज जैन, सभासद शानू जैन, ललित गुप्ता, डॉ. ओमकार पुंडीर, शाहवेज अंसारी, सुहेल कुरैशी, नवीन त्यागी, राहुल पाल, मुकेश कुमार, पिंकी सोम, मंगू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज में नहीं बजाएं डीजे, मार्ग अवरुद्ध नहीं होने दें
विसर्जन यात्रा निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी। रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर आयोजन नहीं किया जा सकेगा। विसर्जन देर रात तक नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीजे की तेज आवाज के कारण एक महिला की हार्टअटैक से मौत होने का मामला भी बैठक में उठाया गया। इस पर आयोजकों से कहा गया कि डीजे पर अश्लील गीत नहीं बजाए जाएंगे और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। मानक से अधिक ध्वनि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed