फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   imlakh Property worth of Five crore will be seized by muzaffarnagar police

इमलाख की पांच करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, फर्जी शैक्षणिक डिग्रियां बांटने के  भी लग चुके हैं आरोप

Tue, 07 Jul 2020 02:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
imlakh Property worth of Five crore will be seized by muzaffarnagar police
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी इमलाख खान की अवैध धंधों से अर्जित की गई करीब पांच करोड़ की संपत्ति बहुत जल्द पुलिस-प्रशासन द्वारा कुर्क की जाएगी। पुलिस ने इमलाख खान की इस बेशकीमती संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। इस संपत्ति में छह से अधिक प्लाट के साथ ही अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इमलाख खान रुड़की रोड स्थित चर्चित बाबा कोचिंग सेंटर के जरिये चर्चा में आया था, जहां उस पर फर्जी शैक्षणिक डिग्रियां बांटने के आरोप लगे थे। इसके बाद उस पर धोखाधड़ी व ठगी के मुकदमे दर्ज होते गए।
विज्ञापन


इसी दौरान दो जून 2017 को गांव शेरपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में इमलाख खान का नाम आने के बाद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इमलाख की करीब पांच करोड़ कीमत की संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक छवि के कुछ परिवार भी जद में
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार समेत कई मोहल्लों के आपराधिक छवि वाले कुछ चर्चित परिवार भी पुलिस कार्रवाई की जद में हैं। इनमें मुख्य रूप से कबाड़ के काम से जुड़ा मीनाक्षी चौक निवासी एक चर्चित परिवार शामिल है, जिसके पांच सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें से एक सदस्य तो सीएए बवाल के मुख्य मुकदमे में नामजद है और उसके खिलाफ हाल ही में युवती के अपहरण का भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। वहीं, गोकशी के अवैध धंधे से जुड़े दो परिवार और कुछ अन्य लोग भी पुलिस कार्रवाई की जद में हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आपराधिक छवि वाले परिवार व उसके सदस्यों की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed