फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMA will create awareness on prevention of cancer and diabetes

Meerut News: कैंसर और मधुमेह से बचाव के लिए जागरूक करेगा आईएमए

Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
IMA will create awareness on prevention of cancer and diabetes
मेरठ। आईएमए के चिकित्सक कैंसर और मधुमेह से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। आईएमए सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने मंगलवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें बताया कि आईएमए हॉल में 7 नवंबर को विश्व कैंसर दिवस पर सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग मित्तल, डॉ. अमन रस्तोगी, डॉ. अमित जैन, डॉ. प्रशांत सोलंकी, डॉ. अमित जैन, डॉ. अनुज रस्तोगी और डॉ. सुधि कांबोज आदि कैंसर के कारण, बचाव और इलाज के बारे में बताएंगे। वहीं, 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क जांच और परामर्श दिया दिया जाएगा। 10 मरीजों को निशुल्क ग्लूकोमीटर दिए जाएंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को प्रदूषण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान डॉ आरके ऐरन और डॉ. पीके गुप्ता भी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed