फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMA Secretary put post on social media and said doctors are being exploited

आईएमए सचिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा डॉक्टरों का किया जा रहा है शोषण

Wed, 13 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
IMA Secretary put post on social media and said doctors are being exploited
आईएमए सचिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा डॉक्टरों का किया जा रहा है शोषण
विज्ञापन

मेरठ। आईएमए के सचिव डॉ. अनिल नौसरान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, जिसमें उनका कहना है कि डॉक्टरों का शोषण किया जा रहा है।
पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैं साकेत की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहता हूं। संक्रमण नियंत्रण समिति का सदस्य हूं। आईएमए द्वारा संचालित ब्लड बैंक का इंचार्ज हूं। इसके बावजूद 10 मई से मेरी बिल्डिंग को सील किया हुआ है, जिसमें कि एक लिवर सिरोसिस के मरीज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रिपोर्ट 8 तारीख को आई, जबकि उसका 7 तारीख की शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मुझे बिल्कुल बंद कर दिया गया है। मैं जिस बिल्डिंग में रह रहा हूं, उस बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी 10 तारीख से सफाई करने नहीं आ रहा है, जिससे बिल्डिंग के अंदर गंदगी फैल गई है। कोराना नियंत्रण करने के लिए चिकित्सकों के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी सब लोग लगे हुए हैं। चारों ओर से डॉक्टरों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें समय पर सामान उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। यहां पर पूरा सिस्टम फेल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed