{"_id":"5e5d6c198ebc3eeb5555062f","slug":"illegal-soil-diging-in-the-field-sardana-news-mrt4718474177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में मिट्टी का जबरन खनन कर रहे माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में मिट्टी का जबरन खनन कर रहे माफिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। सलाहपुर गांव के जंगल में माफिया द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से किसानों का खेतों में जेसीबी चलाकर रात में खनन किया जाता है। विरोध पर माफिया किसानों को जेल भिजवाने की धमकी देता है।
गांव डूंगर के जंगल में गंग नहर के किनारे पश्चिमी में खेतों में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन जारी है। किसानों के मुताबिक रात में जेसीबी, डंपरों से खनन कर मिट्टी ली जा रही है। किसानों की माने तो उनकी काफी फसल बेकार हो चुकी हैं। गांव डूंगर निवासी किसान लोकेंद्र पुत्र रामवीर ने अपने खेत के बराबर में 4 फुट की गहराई में किए जा रहे अवैध खनन की फोटोग्राफी करते हुए पुलिस को खनन माफिया की करतूत दिखाए। आरोप लगाया कि उसकी बिना मर्जी के माफिया के लोग उसके खेत के पास वाले खेत में कई फीट तक गहरी खाई बनाकर उसको नुकसान पहुंचा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित किसान लोकेंद्र ने थाने गांव सलाहपुर निवासी किसान धर्मपाल पुत्र खचेडू ने खनन माफिया के खिलाफ रोहटा थाने में तहरीर दी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। पीड़ित किसान का कहना है कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से किया जा रहा है । इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन के काम को उन्होंने बेबुनियाद बताया है।