फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal refilling case...from which agencies the gas cylinders were brought, investigation will be done

Meerut News: अवैध रिफिलिंग मामला...किन एजेंसियों से लाए गए गैस सिलिंडर, होगी जांच

Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal refilling case...from which agencies the gas cylinders were brought, investigation will be done
मेरठ। गोलाकुआं में अवैध रिफिलिंग के भंडाफोड़ के बाद पकड़े गए कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडर किन गैस एजेंसियों के हैं, इनकी जांच के लिए जिलापूर्ति अधिकारी ने कमेटी बना दी है। इसमें पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। वहीं, शहर की सभी गैस एजेंसियों की जांच होगी। सिलिंडर वाली गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को आपूर्ति विभाग और पुलिस ने गोलाकुआं में एक मकान में छापा मारा था। यहां घरेलू सिलिंडरों की गैस को काॅमर्शियल सिलिंडर में रिफिलिंग किया जा रहा था। यहां से कामर्शियल, घरेलू और पांच किलो गैस की क्षमता वाले सिलिंडर बरामद किए थे। ये गैस सिलिंडर किसी ने किसी गैस एजेंसी के हैं, जो रिफिलिंग कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। इसलिए इस मामले में गैस एजेंसियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार का कहना है कि पकड़े गए गैस सिलिंडर एचपीसी, भारत और इंडेन कंपनी के हैं। किसी एक दो गैस एजेंसी की जांच से खुलासा होने वाला नहीं है। इसलिए शहर की सभी गैस एजेंसियों के सिलिंडरों की गिनती और जांच की जाएगी। इससे खुलासा होगा कि रिफिलिंग के कारोबारियों को कौन एजेंसी संचालक जुड़े हैं। मकान से मिले 176 कामर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडरों में से अधिकतर सिलिंडरों के कंपनियों के हैं। पैट्रोलियम कंपनियों को पत्र लिखकर शीघ्र जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली के बाद जांच प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed