{"_id":"672bde67da9b1b159b048544","slug":"illegal-recovery-in-the-name-of-sign-board-uproar-among-councilors-meerut-news-c-14-1-mrt1004-700177-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइन बोर्ड के नाम पर अवैध वसूली, पार्षदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइन बोर्ड के नाम पर अवैध वसूली, पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में व्यापारियों की दुकान के बाहर लगे साइन बोर्ड के नाम अवैध वसूली पर बुधवार को पार्षद भड़क गए। निगम में पार्षदों ने हंगामा करते हुए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने बताया कि होर्डिंग लगाने वाली कंपनी अभिनव एडवरटाइजिंग के कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं।
पार्षदों का कहना है कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। साइन बोर्ड के नाम पर वसूली करने का निगम ने कोई टेंडर नहीं निकाला है। निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर साइन बोर्ड लगाने वाले दुकानदारों से ठेकेदार के कर्मचारी वसूली करते हैं। ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षदों द्वारा शिकायत मिली हैं। जिस पर जांच करने के लिए बोला गया है। दुकानदारों को वसूली की पर्ची दी गई है तो उसकी जांच करेंगे। इस दौरान वार्ड-52 के पार्षद अजय गुप्ता, वार्ड-63 के पार्षद अनुज वशिष्ठ, वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा, वार्ड-69 के पार्षद पंकज गोयल, वार्ड-34 के पार्षद राजकुमार गुप्ता और रचित गुलाटी मौजूद रहे है।
नगर आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक ली
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बुधवार को नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक ली। 2024-25 स्वच्छता सर्वेक्षण की फरवरी माह में आने वाली रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन हुआ। स्वच्छता में निगम कैसे टॉप-5 श्रेणी की सूची में आए, इसको लेकर अधिकारियों से सुझाव लिए गए। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण मंडल नोडल अधिकारी कुनाल सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह और सफाई इंस्पेक्टर मौजूद रहे।