{"_id":"604b3b6c6b0def5c7759f75d","slug":"illegal-recovery-from-truck-drivers-in-the-name-of-rfid-tag-in-meerut-and-transporters-have-been-rocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: खुद को सेल टैक्स ऑफिसर बताकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली, ट्रांसपोर्टरों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: खुद को सेल टैक्स ऑफिसर बताकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली, ट्रांसपोर्टरों ने किया जमकर हंगामा
Fri, 12 Mar 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने किया जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास खुद को सेल टैक्स ऑफिसर बताकर आरएफआईडी टैग के नाम से युवकों ने ट्रक चालकों से अवैध वसूली की। शिकायत मिलते ही ट्रांसपोर्टर पहुंचे तो युवक फरार हो गए। ट्रांसपोर्टरों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर गौरव शर्मा ने बताया कि सेल टैक्स ऑफिसर की ओर से आरएफआईडी टैग को पांच सौ रुपये में लगाया जाता है। गुरुवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए कुछ युवक पुलिस चौकी के पास ट्रकों से एक-एक हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे। जानकारी मिलते ही ट्रांसपोर्टर पुलिस चौकी के पास एकत्र हो गए। ट्रांसपोर्टरों के पहुंचते ही युवक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खबर पर मुहर, परिवहन मंत्रालय ने जारी किया टेंडर, हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने आरोप लगाया कि अवैध वसूली में पुलिसकर्मी भी शामिल है। अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ट्रांसपोर्टर पंकज अनेजा, रोहित कपूर, सुरेंद्र शर्मा, राजू लल्लन, मंडल राठी, सरदार करतार सिंह, अंकुर प्रजापति मौजूद रहें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/