फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Transport Ministry floats tender now Hapur Road to be connected with Meerut-Delhi Expressway

अमर उजाला की खबर पर मुहर, परिवहन मंत्रालय ने जारी किया टेंडर, हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे

Fri, 12 Mar 2021 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Mar 2021 01:09 PM IST
सार

  • परिवहन मंत्रालय ने जारी किया टेंडर, अब हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे
  • अमर उजाला की खबर पर मुहर, 24 दिसंबर को हुई थी प्रकाशित
  • दो वर्ष में पूरा होगा 14 किमी का एक्सप्रेस-वे का पांचवां चरण

विज्ञापन
Meerut News: Transport Ministry floats tender now Hapur Road to be connected with Meerut-Delhi Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

विस्तार

मेरठ शहर के चारों तरफ हाईवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा हुआ नजर आएगा। यह बात सच साबित होने जा रही है। हापुड़ रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे और अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पांचवे चरण की सौगात मिल गई है। परिवहन मंत्रालय से अनुमति के बाद एनएचएआई ने हापुड़ रोड से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए टेंडर निकाल दिया है। अमर उजाला ने इस खबर को 24 दिसंबर को अपने अंक में प्रमुखता प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


हापुड़ रोड पर शकरपुर से शुरू होने वाले इस चरण को दो वर्ष में पूरा करना है। इसके लिए 524.96 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, टेंडर 28 अप्रैल को खोला जाएगा। इससे हापुड़ से आने वाले वाहन आसानी से एक्सप्रेस-वे से होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। वहीं, अगले कुछ दिनों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है पांचवें चरण का प्लान
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 50 यानी जैनुद्दीनपुर (गाजियाबाद) से हापुड़ रोड के शाकरपुर (खरखौदा) तक इस पांचवें चरण को बनाया जाएगा। 14.4 किलोमीटर के इस चरण में सौ प्रतिशत जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत ने पहले प्रेमी-युगल को एक-दूसरे से पिटवाया, फिर प्रेमिका से प्रेमी के हाथ में बंधवाई राखी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - एक नजर
कुल किलोमीटर - 82 (चार चरणों में)

पहला चरण - हजरत निजामुद्दीन से यूपी गेट - 8 किमी
दूसरा चरण - यूपी गेट से डासना- 20 किमी
तीसरा चरण - डासना से हापुड़ - 22 किमी
चौथा चरण - डासना से मेरठ- 32 किमी
पांचवां चरण - एक्सप्रेसवे के 50 किलोमीटर संख्या से हापुड़ रोड के शाकरपुर तक - 14.4 किमी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed