{"_id":"61786550a2ad77421a6f9443","slug":"illegal-recovery-continued-on-the-second-day-as-well-laward-news-mrt562427252","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी होती रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी होती रही अवैध वसूली
विज्ञापन
दूसरे दिन भी होती रही अवैध वसूली
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण बही भीमकुंड पुल की एप्रोच रोड पर आवागमन के लिए प्रशासन ने नाव की निशुल्क व्यवस्था कराई थी। लेकिन कुछ दबंगों ने यहां किराए के नाम पर लोगों से उगाही शुरू कर दी। मंगलवार को अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। इसके भी यहां वसूली बंद नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
रविवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद प्रशासन ने यहां सरकारी नाव तैनात कराई थी। लेकिन यहां पर नाव चालकों ने वसूली शुरू कर दी। बिना अधिकारियों की परमिशन के एक ट्रैक्टर ट्रॉली लगा ली गई। नाव और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक दो दिनों से वसूली कर रहे हैं। चांदपुर निवासी सतीश, हरपाल, अमरोहा निवासी सौरभ, आशीष आदि राहगीरों का कहना है कि जरूरी काम से मेरठ आना पड़ता है। इस पुल से गुजरने से दूरी कम हो जाती है। पानी कम होने के बाद भी विभागीय अधिकारी मरम्मत कार्य नहीं करा रहे हैं।
सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
हस्तिनापुर। भीकुंड गंगा पुल पर सरकारी नाव और प्राइवेट ट्रैक्टर चालकों द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। सपा नेता किशोर टांग के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचे। यहां हंगामे के बाद उन्होंने हालात से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। किशोर टांक ने दावा किया कि बाइक और बुग्गी वालों से 50 से लेकर 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने वसूली करने वालों पर कठोर कार्रवाई और किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर नरवैर सिंह, बाबा सुखराम गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, नईमुद्दीन, रिजवान, जितेंद्र जीनवाल, गुलजार सिंह, सचिन जाटव, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
खेतों में अभी तक भरा तीन से चार फीट पानी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। कई मार्ग भी जलमग्न हैं। शुगर मिल अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ ने गन्ना किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। शासन के निर्देश पर शुगर मिलों को 27 अक्तूबर के बाद चलाने की तैयारी थी। परंतु बाढ़ ने तैयारियों पर पानी फेर दिया। ऐसे में पेराई सत्र में देर होने की आशंका है। क्षेत्र के किसान ऋषि पाल सिंह, विपिन चौधरी, प्रवीण कुमार, सुंदर सिंह ने बताया कि खादर क्षेत्र में नुकसान की भरपाई करना असंभव है। संवाद
किसानों को जल्द दिलाया जाएगा मुआवजा
मवाना। भाजपा युवा नेता अर्जुन काली ने मंगलवार को हस्तिनापुर क्षेत्र में आई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाढ़ से संबंधित मंत्री हस्तिनापुर से ही हैं, उसके बाद भी लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री जी को जल्द समस्याओं का निस्तारण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिजनौर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के टूट जाने से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ लोग ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा भी उठा रहे हैं। किसानों को मुआवजे दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया जाएगा। उनके साथ अश्विनी कुमार, शनि कुमार, शुभम काली आदि रहे।