{"_id":"695e5dea6208ba1c0309262b","slug":"illegal-occupation-of-government-land-demand-for-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110974-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव नानू में सरकारी पशु चिकित्सालय की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने पशु चिकित्सालय के लिए आरक्षित भूमि पर चहारदीवारी तोड़कर बिना अनुमति मकान बना लिया।
पूर्व प्रधान नाजिम ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर इस मामले की तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह भूमि विशेष रूप से सरकारी पशु चिकित्सालय के लिए आरक्षित की गई है। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति पहले भी कब्जा हटाने के बाद दोबारा जमीन पर अवैध कब्जा कर चुका है। उनका कहना है कि आरोपी पर पहले से ही थाना कंकरखेड़ा में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी से भूमि कब्जा मुक्त कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।