फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal mining under the guise of Pilar in Hariyana up border in Saharanpur

सहारनपुर में पिलर की आड़ में जोरों पर अवैध खनन, एक अफसर का वीडियो वायरल, जानें पूरा अपडेट

Mon, 28 Sep 2020 12:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Sep 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining under the guise of Pilar in Hariyana up border in Saharanpur
पीएसी के जवान से पूछताछ करते हरियाणा पुलिस के अधिकारी और यूपी की सीमा में यमुना नदी पर किए गए अवैध खनन के निशान। संवाद - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बेहट में यमुना नदी से अवैध खनन को लेकर जो विवाद हुआ, उसकी बड़ी वजह हरियाणा के अफसरों द्वारा की गई निशानदेही है। आरोप है कि गलत तरीके से पिलर लगा दिए गए हैं। यह निशानदेही हरियाणा के माफियाओं की मददगार बन रही है, जिसका फायदा उठाकर वह यूपी की सीमा में यमुना नदी से अवैध खनन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यमुना नदी से अवैध खनन रोकने के लिए ही जिला प्रशासन ने पीएसी की तैनाती की हुई है। पीएसी के जवानों ने रविवार सुबह अवैध खनन करने वालों के वाहन रोक दिए तो हंगामा हो गया। इस पूरे मामले में यह बात सामने आई कि हरियाणा के अफसरों ने यूपी के अफसरों की सहमति के बिना ही यमुना नदी में पिलर लगाकर सीमांकन कर लिया। बरसात से पहले यमुना नदी में जो पिलर लगाए थे, अब उनसे आगे दूसरे पिलर खड़े कर दिए। अवैध तरीके से लगाए इन पिलर की आड़ में हरियाणा के माफिया बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। दिन रात आधुनिक मशीनों से यमुना नदी का सीना चीरा जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के अधिकारियों का तर्क है कि वे पिलर नहीं लांघेंगे, लेकिन बरथा असलमपुर के सामने बेलगढ़ के पास किया गया अवैध खनन हरियाणा के इस वादे की पोल खोल रहा है। अवैध तरीके से लगाए गए इन पिलर से आगे भी हरियाणा के माफिया द्वारा अवैध खनन किया गया है। इस दशा में माफिया को संरक्षण देकर यूपी की सीमा में अवैध खनन कराने का आरोप भी हरियाणा के पुलिस-प्रशासन पर लगना लाजिमी है। एसडीएम बेहट दीप्ति देव का भी कहना है कि हरियाणा प्रशासन ने यमुना नदी पर पिलर अवैध तरीके से लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी के दो जवानों को ले जाने की चर्चा
पीएसी के जवानों ने अवैध खनन करने वालों के वाहन रोके तो, कुछ ही देर बाद हरियाणा पुलिस वहां पहुंच गई। हरियाणा पुलिस और माफिया ने मिलकर पीएसी के जवानों का विरोध किया। चर्चा रही कि पीएसी के दो जवानों को हरियाणा पुलिस ने अपनी कार में बैठा लिया था, लेकिन बाद में हरियाणा पुलिस के अफसर इससे इनकार करते रहे। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: सरकारी जमीन पर अवैध खनन, स्टेडियम की तैयारी में भू-माफिया, ऐसे हुआ बड़ा खेल

केस दर्ज कराने की धमकी 
हरियाणा पुलिस के एक अफसर का वीडियो भी इस मामले में वायरल हुआ है। वह पीएसी के एक जवान से बात करते हैं और केस दर्ज किए जाने की धमकी तक दे रहे हैं। वे अपने एक थानेदार से कहते हैं कि रिपोर्ट दर्ज कराओ, इनके खिलाफ। पीएसी का जवान कहता है कि हमने यूपी की सीमा में अवैध खनन करने वालों को रोका है। बावजूद हरियाणा पुलिस के अफसर कहते हैं कि यहां हमारी सीमा है, क्रशर वाले खनिज सामग्री ले जा रहे हैं। 

इस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ विजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरियाणा के एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र गुर्जर एवं एसडीएम जगाधरी दर्शन कुमार बिश्नोई से वार्ता की।
 
हरियाणा के अधिकारियों ने कहा कि जिस क्षेत्र में खनिज से भरे वाहनों को पकड़ा गया है, वह हरियाणा का है। जबकि यूपी के अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन यूपी की सीमा में किया गया। पीएसी के जवानों ने दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को वह स्थान भी यमुना नदी में दिखाया, जहां पर अवैध खनन किया गया। काफी देर चली वार्ता के बाद हरियाणा के अधिकारियों ने कहा कि वे यमुना नदी में लगे पिलर नहीं लांघेंगे। इस पर एसडीएम बेहट ने कहा कि यह पिलर हरियाणा की तरफ से लगाए गए हैं। इन पिलर से सीमांकन नहीं हो जाता। वह इन्हें सीमा नहीं मानेंगे। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उसके बाद जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार वे कार्रवाई करेंगे।

जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा डीसी यमुनानगर से बात की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार कार्य होगा। हरियाणा पुलिस द्वारा पीएसी के जवानों को पकड़ने या हिरासत में लेने की कोशिश नहीं की गई, यह केवल अफवाह है। - दीप्ति देव, एसडीएम बेहट

क्रशर ऑनर्स की तरफ से शिकायत मिली थी कि यूपी पुलिस हरियाणा की सीमा में आकर खनिज से भरे वाहनों को रोक रही है। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने यूपी के जवानों को हिरासत में नहीं लिया है। केवल इतना पूछा था कि वे किन परिस्थितियों में उनकी सीमा में आए। सीमा विवाद को खत्म करने के लिए पुन: सीमांकन की जरूरत है। - कमलदीप गोयल, एसपी हरियाणा

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed