फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal mining of soil for one week in Machhara region, two dumps seized on complaint of villagers

माछरा क्षेत्र में एक सप्ताह से मिट्टी का अवैध खनन, ग्रामीणों की शिकायत पर दो डंपर सीज किए

Sun, 29 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of soil for one week in Machhara region, two dumps seized on complaint of villagers
माछरा क्षेत्र में एक सप्ताह से मिट्टी का अवैध खनन, ग्रामीणों की शिकायत पर दो डंपर सीज किए
विज्ञापन

माछरा/ रोहटा। किठौर थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से बीते एक सप्ताह से अवैध खनन किया जा रहा है। रात में किए जा रहे खनन पर विभागीय अधिकारी पूरे मामले में आंखें मूंदे हुए हैं और बताने के बावजूद अनभिज्ञता जता रहे हैं।
माछरा ब्लॉक के बहरोडा गांव के संपर्क मार्ग पर खनन माफिया द्वारा जेसीबी व दर्जनों ट्रक डंफरों से खनन कर हजारों ट्रक मिट्टी उठाकर बेच दी गई है। इसी तरह सीएचसी माछरा के सामने के खाली प्लॉट में अवैध खनन किया जा रहा है। यह स्थान वन विभाग की चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूर है। जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मामला उनके सज्ञान में नहीं है। लेखपाल से जानकारी लेकर खनन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कस्बा खिवाई और बाड़म, रसूलपुर जाहिद, उखलीना के जंगल में भी अवैध खनन जारी है। किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी निकाली जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर रोहटा पुलिस सक्रिय हुई और दो डंपर सीज कर दिए हैं। शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों डंपर थाने में लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले क्षेत्र के एक किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध खनन की शिकायत की थी। इस पर किसान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed