फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction takes place in Hastinapur during government holidays

Meerut News: सरकारी छुट्टी में हस्तिनापुर में होता है अवैध निर्माण

Sat, 02 Nov 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction takes place in Hastinapur during government holidays
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के सामने चल रहे दुकान के निर्माण कार्य को नगर पंचायत ने अवैध बताते हुए उस पर रोक लगा दी थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। परंतु दीपावली की छुट्टी होते ही यहां प्रतिबंधित दुकानों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे में नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर भूमाफिया की नजर पिछले लंबे समय से है। नगर की अधिकतर भूमि पर कब्जा किया जा चुका है, परंतु नगर पंचायत उन पर अभी तक उचित कार्रवाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के समीप गत दो साल पहले कुछ दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस कार्य पर नगर पंचायत ने कई बार नोटिस जारी किया, परंतु निर्माण कार्य नहीं रुकवाया जा सका। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया। नगर पंचायत ने इस भूमि को सरकारी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है। परंतु यहां पर करोड़ों रुपये की दुकानों का मामला होने के चलते उक्त लोगों ने दीपावली की छुट्टी शुरू होते ही इन दुकानों में शटर के अंदर कार्य शुरू कर दिया। इसकी भनक नगर पंचायत के अधिकारियों को लगी तो टीम मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की गई, परंतु कार्य नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक होती है जांच, कार्य हो जाता है पूरा
इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल काली ने भी पूर्व में शिकायत की थी और बताया था कि जब तक कार्य की जांच होती है तब तक हस्तिनापुर में निर्माण कार्य पूरा हो जाता है। यहां पर अवैध निर्माण करने का खेल जोरों पर है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती।


जांच कर की कार्रवाई जाएगी
इस मामले में अधिशासी अधिकारी को संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने और कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। -
अंकित कुमार, एसडीएम, मवाना


अवैध निर्माण पर की जाएगी कार्रवाई
उक्त निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अगर इस बीच निर्माण कराया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य कराने में संलिप्त अधिकारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed