फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction on pond land despite stay from court

Meerut News: कोर्ट से स्टे के बावजूद तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण

Tue, 22 Oct 2024 06:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on pond land despite stay from court
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में तालाब की भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। रोक के बावजूद सोमवार को फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायत करने पर पुलिस ने उसे ही दौड़ा लिया। शिकायतकर्ता ने कमिश्नर व मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी यूसुफ पुत्र मेहरबान ने बीते 17 अगस्त को तालाब पर अवैध कब्जा कर निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत पत्र में बताया गया कि कस्बे के वार्ड 13 में तालाब की भूमि पर कस्बे के कुछ दबंग अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। शिकायत के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने अगले आदेश तक निर्माण कार्य रुकवा दिया था। साथ ही अधिशासी अधिकारी हर्रा को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

इस दौरान विवादित भूमि पर कोर्ट का स्टे भी लाया गया। दो माह बाद आरोपियों ने सोमवार को एक बार फिर से सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उल्टा शिकायतकर्ता को दौड़ा लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कमिश्नर व मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि हर्रा अधिशासी अधिकारी व लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया तो निर्माण गिराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed