फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal construction continues on government land

सरकारी भूमि पर बेरोकटोक अवैध निर्माण जारी

Sat, 25 Jul 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
illegal construction continues on government land
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित कब्रिस्तान और शीतला माता चेरिटेबल ट्रस्ट की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। ट्रस्ट के लोग शुक्रवार को थाने से लेकर तहसील एवं जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला है। वहीं, उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड पर कब्रिस्तान एवं शीतला माता ट्रस्ट की करोड़ों रुपये की जमीन है। जिस पर काफी देव स्थान बने हैं। कब्रिस्तान की अधिकतर भूमि पर अवैध रूप से पक्के निर्माण हो चुके हैं। यहां नर्सिग होम से लेकर शोरूम तक खुल चुके हैं। कब्रिस्तान की कुछ भूमि बची थी। उस पर भी अवैध निर्माण जारी है। इस मामले में बीते सप्ताह अमर उजाला द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद नगर पालिका हरकत में आई। उसने तहसील के लेखपाल से पैमाइश कराई। जिसमें पीछे की ओर कब्रिस्तान की भूमि निकलने का दावा चेयरमैन अय्यूब कालिया तथा जेई जयपाल ने किया था। अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति को उक्त भूमि पर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी थी। हालांकि उसने पालिका को ठेंगा दिखाते हुए उक्त भूमि पर दीवार कर दी।
विज्ञापन

वहीं, शीतला माता ट्रस्ट की कुछ भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार किए जाने के बाद ट्रस्ट के लोग हरकत में आए। वे बीते कई दिन से थाना एवं तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को अशोक कुमार श्रीमाली कई लोगों के साथ एसडीएम, नगर पालिका, थाना प्रभारी तथा जनप्रतिनिधि से मिले और कागजात दिखाए। इसके बावजूद उन्हें अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका को गुमराह किया
शीतला माता ट्रस्ट की ओर से अशोक कुमार श्रीमाली ने एसडीएम एवं थाने में तहसील का सिजरा दिखाया। उन्होंने बताया कि सड़क से लेकर पीछे तक देव स्थान और कब्रिस्तान है। आरोप है कि लेखपाल ने नगर पालिका को गुमराह किया है। इस संबंध में पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि पर दीवार खींची जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। वे पालिका के ईओ को मामले को दिखवाने का आदेश दे रहे हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल का कहना है कि इस मामले में तहसीलदार को जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

अवैध कब्जा रुकवाने की मांग
शीतला माता ट्रस्ट की ओर से अशोक कुमार श्रीमाली ने मुख्यमंत्री एवं जिले के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल काटे जाने तथा अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed