फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction built on the land of pond in village Chandna demolished, villagers create ruckus at MLA's camp office and police station

गांव चांदना में तालाब की भूमि पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त कराया, ग्रामीणों का विधायक के कैंप कार्यालय और थाने पर हंगामा

Sat, 03 Jul 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction built on the land of pond in village Chandna demolished, villagers create ruckus at MLA's camp office and police station
गांव चांदना में तालाब की भूमि पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त कराया, ग्रामीणों का विधायक के कैंप कार्यालय और थाने पर हंगामा
विज्ञापन

सरधना। गांव चांदना में ग्रामीणों द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने की शिकायत पर शुक्रवार को तहसील की टीम ने पुलिस बल साथ लेकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। वहीं जिन लोगों का निर्माण ध्वस्त किया गया, उन्होंने तहसील की टीम पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उनके वहां न मिलने पर थाने पहुंचकर हंगामा किया।
चांदना गांव निवासी कुछ ग्रामीणों द्वारा तालाब व सड़क किनारे की भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का आरोप है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम ने थाना पुलिस व तहसील की टीम जांच के लिए भेजी। टीम द्वारा निर्माण रुकवा दिए जाने के बाद भी निर्माण जारी होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा फिर एसडीएम से की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ने तहसील की टीम मौके पर भेजी। टीम ने विवादित भूमि पर बने निर्माण को तालाब की भूमि पर बताते हुए जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। जिन लोगों का मकान ध्वस्त कराया गया उनके समर्थन में काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पहुंचे। विधायक से मुलाकात नहीं होने के बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस व तहसील की टीम पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि अन्य मकान भी वहां पर बने हुए हैं। उनके पास यह भूमि सैकड़ों वर्ष पुरानी है, जिस पर वह निर्माण कर रहे थे। पुलिस ने मामला राजस्व विभाग से संबंधित होना बताते हुए तहसील अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। इस दौरान गुलवीर, रामनाथ, अशोक, इंद्राज व तेजराम आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि तेजराम का निर्माण गलत ध्वस्त किया गया है।

अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
तालाब की भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। चेतावनी व नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण जारी रखा, जिस कारण तालाब की भूमि से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। -अमित कुमार भारतीय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed