फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal collection of Rs 200 in the name of Aadhaar update

Meerut News: आधार अपडेट के नाम पर 200 रुपये की अवैध वसूली

Thu, 09 Jan 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection of Rs 200 in the name of Aadhaar update
सरधना। आधार संशोधन के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में उपडाकघर में हंगामा करती महिलाएं। संवाद
सरधना। तहसील परिसर में स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने व बायोमेट्रिक अपडेट किए जाने का केंद्र संचालित है। ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही डाकघर में तैनात कर्मचारियों पर 200 रुपये लेने व निशुल्क फार्म भी 20 रुपये में देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर डाकघरों में नए आधार कार्ड बनाने और आधार में संशोधन व बायोमेट्रिक अपडेट करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत सरधना तहसील परिसर स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। डाकघर में रोजाना आधार कार्ड बनवाने और त्रुटियों का संशोधन कराने के लिए दर्जनों लोग आते हैं। बुधवार को डाकघर पर आधार बनवाने पहुंचे लोगों ने कर्मियों और आधार बना रहे लोगों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। इसके चलते लोगों को आधार बनवाना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाकर डाक विभाग के कर्मचारी कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध वसूली कर रहे हैं। राशन कार्ड में नाम न कटे, इसके लिए बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए भीड़ लग रही है। एक महीने के बाद का नंबर बताने पर मजबूरन लोगों को पैसा देना पड़ रहा है। नहीं तो सर्वर डाउन होने अथवा कोई और बहाना बनाकर उन्हें टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मुस्तकीम, शहाना, संजीव, महिपाल, शाहनुमा, मिथलेश, गुलफ्शा आदि ने बताया कि सही शुल्क लेने की बात कहते हैं तो कर्मचारी सीधे मुंह बात न करके उन्हें आधार कार्ड न बनाने की धमकी देते हैं। इसे लेकर काफी संख्या में ग्रामीण डाकघर पहुंचे और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर में एक दिन में केवल दस आधार ही बनाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों का नंबर एक-एक महीने बाद आता है। सरकार द्वारा आधार कार्ड संशोधन का शुल्क कुल 50 रुपये निर्धारित किया गया है। जल्दी नंबर लगाने के एवज में 200 रुपयेे की वसूली की जा रही है।


वर्जन...

तहसील परिसर में स्थित उप डाकघर में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के नाम पर अधिक फीस लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। बृहस्पतिवार को डाकघर के आधार सेंटर का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। -महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम, सरधना

-फोटो 62 : धूप निकली तो स्टेडियम में खेलने पहुंचे युवा व बच्चे। संवाद

-फोटो 62 : धूप निकली तो स्टेडियम में खेलने पहुंचे युवा व बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed