फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal cattle slaughter being done in the garden in Shahjahanpur, five accused arrested

शाहजहांपुर में बाग में किया जा रहा अवैध पशु कटान, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal cattle slaughter being done in the garden in Shahjahanpur, five accused arrested
शाहजहांपुर में बाग में किया जा रहा अवैध पशु कटान, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में पुलिस ने रविवार तड़के एक बाग में छापा मारकर पशुओं का अवैध कटान कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से तीन क्विंटल मांस, भैंस की खाल तथा कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया और चालान कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब पांच बजे मुखबिर ने सूचना दी कि शानू के बाग में कुछ लोग पशुओं का अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना पर दो टीमें सादी वर्दी में मौके पर भेजी तो आरोपी कटान करते दिखे। पुलिसकर्मियों की सूचना पर पुलिस बल ने उक्त बाग की घेराबंदी की तथा कटान कर रहे पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया मौके से चार भैंस की खाल, करीब तीन क्विंटल मीट तथा उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी नौशाद पुत्र महरू, कुरैशी, माज पुत्र इरशाद, मोहम्मद असलम पुत्र इब्राहिम, मतलूब पुत्र अब्दुल रज्जाक तथा इकबाल पुत्र हबीबुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि सख्ती के बावजूद आरोपी अवैध कटान से नहीं मान रहे हैं। दोबारा पकडे़ जाने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पैरवी करने थाने पहुंचे कई लोगों को भी पुलिस ने खरीखोटी सुनाई, इसके बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed