Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ikra stood first in the speech competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में इकरा रही प्रथम

Mon, 12 Jan 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ikra stood first in the speech competition
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा नेतृत्व एवं विकसित भारत विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन एनएसएस एवं रेंजर्स कमेटी द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के सहयोग से किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों का स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने युवाओं की नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने युवा नेतृत्व, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो. दीपा त्यागी ने मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में इकरा प्रथम, रुकसार द्वितीय और जैनब तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण बताया। अंत में सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यशाला का संयोजन डॉ. स्वर्णा और संचालन डॉ. एकता चौधरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed