फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ijlal, the main accused in the triple murder case, got bail from the High Court.

मेरठ: तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी इजलाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली

Wed, 15 Feb 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ijlal, the main accused in the triple murder case, got bail from the High Court.
मेरठ। चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को मंगलवार हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में इसकी अर्जी लगाई हुई थी। इजलाल को जमानत मिलने पर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


23 मई 2008 में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर और सुनील ढाका की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बताया था कि एक युवती को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीनों युवकों की लाश बागपत के बिनौली गंगनहर में मिली थी। इसके बाद मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी फैल गया था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जेल में बंद था। पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक समय से जेल में बंद लोगों को जमानत देने की बात कही गई थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी। मंगलवार को हाईकोर्ट ने इजलाल को जमानत दी है। जमानत मिलने की जानकारी लगने पर इजलाल के परिवार ने कोतवाली में इसकी सूचना दी। वहीं, मृतक सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका का कहना है कि वर्ष 2008 से वह लगातार इजलाल और उसके परिवार को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वह कोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, इजलाल की जमानत की जानकारी मिलते ही कोतवाली क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। इसके चलते कोतवाली पुलिस सतर्क हो गई है। इजलाल के आने के बाद वहां कोई विवाद न हो जाए, इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि जमानत के बाद अब इजलाल जेल से बाहर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed