फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ijaz murder case: Police searching for the accused who murdered his father

एजाज हत्याकांड : पिता की हत्या करने वाले आरोपी को तलाश रही पुलिस

Sat, 02 May 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ijaz murder case: Police searching for the accused who murdered his father
जानी खुर्द। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर धौलड़ी में बृहस्पतिवार रात घर की बैठक में सो रहे 75 वर्षीय एजाज की उनके बड़े बेटे रियाज ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने जमीन बेचकर मिले रुपयों के विवाद में वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को पुलिस की दो टीम आरोपी की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन

किसान एजाज अपने पांच बेटों में से तीसरे नंबर के बेटे मैराज के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मैराज मस्जिद गया हुआ था और एजाज घर के बाहर बैठक में अकेले सो रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बड़े बेटे रियाज ने सोते हुए अपने पिता एजाज की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना का अंजाम देने के बाद रियाज मौके से भाग हो गया।रियाज के खिलाफ उसके छोटे भाई मैराज ने जानी थाने में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एजाज ने खेती की जमीन के 74 लाख रुपये मेें बेची थी। इस रकम के बंटवारे को लेकर उनका रियाज से विवाद हुआ था। इसके बाद रियाज ने तीन दिन पहले अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोपी ने अपने परिवार को पहले ही कहीं और शिफ्ट कर दिया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed