फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIM-T suicide case: Memorandum submitted against prosecution of student leaders

Meerut News: छात्र नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
IIM-T suicide case: Memorandum submitted against prosecution of student leaders
सभी छात्र नेता एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। छात्रा अनु गुप्ता की आत्महत्या में दिए गए धरने को लेकर गंगानगर पुलिस ने 13 छात्र नेताओं व अज्ञात में बलवे जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में छात्रनेता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की।

छात्र नेता राजदीप विकल, दीपक पंवार, अवनीश काजला, शान मोहम्मद काफी संख्या में छात्रों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा छात्र-छात्राएं इस घटना की निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे। उन पर अनेक धाराओं में गंगानगर थाने में केस दर्ज करा दिया गया।छात्र नेताओं ने प्राथमिकी वापस लेने, छात्रा की घटना को आत्महत्या उल्लेखित करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, छात्रा की मौत मामले में दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर छात्र पंचायत बुलाने की चेतावनी दी। इस मौके पर रोहित राणा, दुष्यंत तोमर, देवेश राणा, अनुज भड़ाना, आदित्य पंवार, अल्तमश त्यागी और प्रशांत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed