दौराला। मेरठ राउंड टेबल 350 एवं आईआईए मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में दौराला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह पहल एक नौकरी एक परिवार की भावना के साथ की गई। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अनेक योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेरठ राउंड टेबल-350 के चेयरमैन प्रखर मित्तल, वाइस चेयरमैन रचित गुप्ता, सचिव सागर गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशुमान गुप्ता, आईआईए के पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगारों से समाज के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता का श्रेय दोनों संस्थाओं के सदस्यों की टीमवर्क भावना समर्पण एवं सहयोग को दिया।