फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IHM student commits suicide by consuming poison.

Meerut News: आईएचएम के छात्र ने जहर खाकर जान दी

Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
IHM student commits suicide by consuming poison.
- तीन दिन से घर छोड़कर खेत में रह रहा था
विज्ञापन

- सुसाइड नोट छोड़ कर आत्महत्या की
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव निवासी आईएचएम के छात्र कृष उर्फ कृष्णा चौहान (19) का शव उसी के खेत में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने छात्र का शव पड़ा देखा। उसने जहर खाकर जान दी है। छात्र के मुंह से झाग निकले रहे थे। सुसाइड नोट भी छोड़ा है। छात्र पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर खेत पर रह रहा था। सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मटौर गांव निवासी नीरज चौहान ने बताया कि उनका बेटा कृष उर्फ कृष्णा चौहान आईएचएम का छात्र था। परिजनों के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। तीन दिन पहले वह घर से चला गया था और खेत पर ही रह रहा था। सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र के पिता खेती करते हैं। मां मुन्नी देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन खुशी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, जबकि छोटी बहन खूबी पढ़ाई कर रही है। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है और न ही कार्रवाई चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सभी दोस्त आ जाएं तब अंतिम संस्कार करना
कृष के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा उसकी आत्महत्या में किसी का हाथ नहीं है। वह खुद आत्महत्या कर रहा है। उसका अंतिम संस्कार तब किया जाए जब उसके सारे दोस्त आ जाएं। परिजनों ने उसकी ये अंतिम इच्छा पूरी की। उन्होंने सभी दोस्तों के आ जाने पर अंतिम संस्कार किया।----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed