फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IGNOU exams will start from June 2

दो जून से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं

Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
IGNOU exams will start from June 2
मेरठ। मेरठ कॉलेज में दो जून से इग्नू की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। 1100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ इग्नू के विभिन्न कोर्सों से संबंधित परीक्षा फॉर्म 27 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह परीक्षा फॉर्म छात्रों को समर्थ प्लेटफार्म के माध्यम से लॉगिन करके भरे जाएंगे। इसके लिए विभिन्न कोर्सों के छात्रों को पहले विश्वविद्यालय एवं समर्थ पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की इन तिथियां में किसी भी दशा में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी छात्रों को उनके हित में सलाह दी जाती है कि वह समय से अपना परीक्षा फॉर्म भरें और परीक्षा देने के माध्यम के रूप में पेन एवं पेपर मोड अथवा ऑनलाइन मोड का विकल्प अपनाएं।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के मंत्री विवेक कुमार गर्ग ने इग्नू अध्ययन केंद्र की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया और उन्होंने इग्नू केंद्र के स्टाफ की कार्य क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। केंद्र समन्वयक ने बताया की इग्नू के विभिन्न कोर्सों से संबंधित असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, प्रैक्टिकल, लघु शोध प्रबंध एवं इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 अप्रैल तक कर दी गई है। यह दूरस्थ शिक्षण कार्यक्रम एवं ऑनलाइन कार्यक्रम दोनों के लिए समान रूप से लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू के थ्योरी कोर्स की फीस 200, प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट की फीस 300 है। संपूर्ण देश में पिछली प्रवेश प्रक्रिया में 36 लाख से भी अधिक छात्रों ने इग्नू में अपना रजिस्ट्रेशन भिन्न-भिन्न कोर्स में कराया था। इग्नू के सभी कोर्स न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed