फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IG expressed displeasure after seeing incomplete registers, gave guidelines

Meerut News: अधूरे रजिस्टर देख आईजी ने जताई नाराजगी, दिए दिशा निर्देश दिए

Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
IG expressed displeasure after seeing incomplete registers, gave guidelines
दौराला। दौराला थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस पर आईजी नचिकेता झा फरियादियों की समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया। आईजी ने सबसे पहले थाने के रजिस्टरों की जांच की। जांच में रजिस्टर अधूरे मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मालखाने में सामान का रखरखाव, पुलिस के हथियारों का रखरखाव, सफाई व्यवस्था आदि की जांच की। इसके बाद उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत दर्ज की जाए। यदि फरियादियों की शिकायत दर्ज न करने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ दौराला शुचिता सिंह को भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed