फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If your name is not in the SIR list, don't worry...you can add your name.

Meerut News: एसआईआर सूची में नाम नहीं तो घबराएं नहीं...जुड़वा सकते हैं नाम

Thu, 08 Jan 2026 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 08 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
If your name is not in the SIR list, don't worry...you can add your name.

विज्ञापन
मेरठ। अगर आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कट गया है तो घबराएं नहीं। अगर आप अपना नाम जु़ड़वाना चाहते हैं तो आपके पास एक माह का समय है। छह फरवरी तक फार्म छह और आठ भरकर बीएलओ के यहां जमा कर सकते हैं। 27 फरवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। छह मार्च 2026 को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
मंगलवार को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया था। जिले में 26.99 लाख मतदाता थे जिनमें से 17.59 लाख मतदाताओं का सत्यापन हो गया है जबकि 6.65 लाख मतदाताओं के वोट कट गए हैं। वहीं, 2.75 लाख मतदाताओं की अभी मैपिंग होनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित होने की जांच ऑनलाइन माध्यम से आसानी से की जा सकती है। इसके लिए मतदाता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर-2026) विंडो में सर्च योर नेम बाई एपिक नंबर इन ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल एसआईआर 2026 विकल्प पर क्लिक कर निर्धारित बॉक्स में अपना ऐपिक नंबर, कैप्चा दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर भी अपने नाम की जांच कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध ऐपिक नंबर वाले बॉक्स में अपना ऐपिक नंबर दर्ज कर, कैप्चा भरने के बाद सर्च विकल्प पर क्लिक करें। यदि मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में उपलब्ध होगा तो स्क्रीन पर राज्य, जनपद, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम तथा मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्रदर्शित होगी। यदि मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा तो स्क्रीन पर नो रिजल्ट फाउंड प्रदर्शित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता समय रहते अपने नाम की जांच अवश्य कर लें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका सुधार नियमानुसार कराया जा सके। मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ECINET mobile app और वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।

------------
कैंट से सबसे ज्यादा शिफ्ट हुए मतदाता, डुप्लीकेट सरधना में अधिक
जिले में 6.65 लाख मतदाता ऐसे रहे जो एएसडीडी (अनुपस्थित, शिफ्टिंग, मृत्यु और डुप्लीकेट) की श्रेणी में आते हैं। सातों विधानसभाओं में शिफ्ट हुए मतदाताओं पहले नंबर कैंट रहा। यहां से सबसे ज्यादा 66264 मतदाता शिफ्ट हुए। वहीं, डुप्लीकेट मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या सरधना में रही। यहां 6598 मतदाताओं की वोट डुप्लीकेट मिली। अनुपस्थित मतदाता सबसे अधिक मेरठ दक्षिण में रहे। यहां 53605 मतदाता अनुपस्थित मिले। मृत्यु वाली श्रेणी में कैंट में सबसे ज्यादा मतदाता रहे। इनकी संख्या 14636 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed