Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you want to serve alcohol at a New Year's party, you will need a temporary license.

Meerut News: नए साल की पार्टी में शराब परोसनी है तो लेना होगा अस्थायी लाइसेंस

Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
If you want to serve alcohol at a New Year's party, you will need a temporary license.
मेरठ। नए साल के जश्न में यदि आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शराब पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अस्थायी लाइसेंस लेना होगा। बिना अस्थायी लाइसेंस के शराब परोसना आपको भारी पड़ सकता है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि घर हो या होटल आयोजन में शराब परोसने के लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आयोजनों में शराब परोसने के लिए लाइसेंस को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी घरेलू पार्टी की है। इसमें यदि आप अपने घर पर सीमित लोगों के साथ पार्टी कर रहे हैं तो इसके लिए लाइसेंस का शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि दूसरी श्रेणी में सामुदायिक आयोजन के तहत होटल, रेस्टोरेंट, सामुदायिक हॉल या किसी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पार्टी के लिए 11,000 रुपये का शुल्क देना होगा। ये दोनों ही श्रेणियों के लाइसेंस केवल एक दिन (आयोजन की तिथि) के लिए वैध होंगे।
विज्ञापन

मात्र एक मिनट में प्राप्त करें ऑनलाइन लाइसेंस

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। आवेदक घर बैठे मात्र एक मिनट में अपना परमिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट excise.up.gov.in पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद लाइसेंस सेक्शन में जाकर एफएल-11 फॉर्म का चयन करें। फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी जैसे स्थान, तिथि और व्यक्तिगत विवरण सही-सही भरें। फॉर्म सबमिट करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के एक मिनट के भीतर लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed