फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you want to bring radiance on your face, remove the misconception of eating leafy vegetables: Karmaveer

चेहरे पर लानी है कांति तो पत्तेदार सब्जी खाने की दूर करें भ्रांति : कर्मवीर

Sat, 17 Jun 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
If you want to bring radiance on your face, remove the misconception of eating leafy vegetables: Karmaveer
मेरठ। यदि चेहरे पर कांति लानी है तो पत्तेदार सब्जी खाने की भ्रांति को दूर करना होगा। जैसे साग खाने से त्वचा का निखार कम होता है। बाल सफेद हो जाते हैं। आंखों की रोशनी कम होती है। याददाश्त भी कम होती है। पाचन शक्ति बिगड़ती है। यह सही है कि साग में लौह तत्व (आयरन) ज्यादा होता है, लेकिन लोहे की कढ़ाई में सब्जी पकाते समय त्रिफला डालने से प्रचुर मात्रा लौह तत्व मिल जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को योग गुरु कर्मवीर महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान यह दावा किया। उन्होंने बताया ज्यादातर लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए साग खाते हैं, लेकिन यह ठीक नहीं है। साग में कास्टोज पाया जाता है। यह पाचन क्रिया प्रभावित करता है। त्वचा का निखार कम करता है। अन्य परेशानियां बढ़ती हैं। उन्होंने कहा खाने में हरी सब्जी जैसे लौकी, तोरई, कद्दू, टिंडे आदि का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में दिन छिपने के बाद तो दही वर्जित है। खाने में दही के स्थान पर मट्ठा लेना स्वास्थ्य वर्धक होता है। उन्होंने बताया कि कच्चे लहसुन और आंवला का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इससे फैट कम होता है और हृदय रोग नहीं होता है। शरीर में फुर्ती रहती है और पाचन सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पार्क में सीखने वाले करा रहे योग
योग गुरु ने कहा कि देश में योग जन-जन तक पहुंचा है, मगर यह भी हकीकत है कि पार्क में योग सीखने वाले अब योग करवा रहे हैं। ऐसे में योग का उतना लाभ नहीं मिल रहा है। योग तभी प्रभावी असर करता है, जब उसका सांस से तालमेल सही होता है। उन्होंने कहा कि जो ज्यादा व्यस्त हैं, वह पशु विश्राम आसन, बज्र ऊर्ध्व हस्तोतानाशन, बज्रासन व प्राणायाम करें। योग के लिए सही समय सुबह पांच से सात बजे तक का होता है। खाना खाने के बाद योग करना चाहते हैं, तो कम से कम पांच घंटे के अंतराल जरूर रखें।


- हंसना सब कुछ होता तो राजू को नहीं आता अटैक
- कर्मवीर महाराज ने कहा कि यदि हंसना ही सब कुछ होता है, सारे जहां को हंसाने वाले हास्य कलाकार राजू को हार्टअटैक न होता। योग और व्यायाम खुले में करना चाहिए ताकि शरीर को स्वच्छ हवा मिलती रहे। जिस समय राजू को हार्ट अटैक आया, उस समय वह जिम में व्यायाम कर रहे थे, जहां स्वच्छ हवा नहीं मिलती है।


- रात में हल्का आहार लें
- देर रात खाना खाने के बाद लोग सो जाते हैं। सोने के बाद शरीर के कई अंगों की काम करने की रफ्तार धीमी हो जाती है, जिससे अपच, गैस, कब्ज और अल्सलेटिव कोलाइटिस की बीमारी होती है। रात में हल्का आहार और तरल पदार्थाें का सेवन करें। पाचन क्रिया प्रभावित होने से भी दिल की बीमारियां बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed