फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you want to avoid breast cancer, quit smoking

Meerut News: स्तन कैंसर से बचना है तो धूम्रपान छोड़ें

Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid breast cancer, quit smoking
मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल में बृहस्पतिवार को कैंसर जागरूकता के लिए पिंक (गुलाबी) अक्तूबर के तहत स्तन कैंसर से बचाव के बारे में बताया गया। धूम्रपान से बचने और पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

डॉ. रोहित प्रसाद भट्ट ने बताया कि कैंसर रोग वर्तमान में सबसे तीव्र गति से फैलने वाला रोग है। सही समय से कैंसर की पकड़ होने पर इसका इलाज संभव है। महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक होता है, लेकिन इसकी समय से पहचान कैंसर से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकती है।
विज्ञापन

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दवाइयों, सिकाई एवं किरणों से कैंसर को मारा जाता है। उन्होंने डिजिटल पेट सीटी मशीन के बारे में बताया कि यह विश्व की सबसे उच्चतम आधुनिक मशीन है, जो शरीर में कैंसर कहां फैला है, इसकी पहचान करती है। इसके अलावा डिजिटल मैमोग्राफी मशीन द्वारा महिलाओं की छाती में होने वाले कैंसर की पहचान की जाती है। ये मशीने कैंसर के रोग को जल्दी पकड़ने के साथ बेहतर इलाज में मददगार हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबीर वॉल्टर अब्राहम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. परमजीत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed