फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you marry someone else, I will destroy her along with you

किसी ओर से शादी की तो तेरे साथ उसका भी खात्मा कर दूंगा

Sun, 31 Aug 2025 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
If you marry someone else, I will destroy her along with you

विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के साथ चाचा के घर जा रही युवती से गांव के ही एक युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक को उसका रिश्ता तय होने का पता चला तो उसने बीच रास्ते उसे रोकर गली गलौज करते हुए अश्लील हरकतें की। उसे धमकाया कि यदि किसी ओर से शादी की तो दोनों का खत्मा कर देगा।
आरोपी ने विरोध करने पर तमंचे से फायर किया। गनीमत रही की गोली नहीं चली। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। मामला दो समुदाय का होने से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाप्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया की क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की गांव का ही एक दूसरे समुदाय का युवक एक साल से आते जाते परेशान कर रहा है। जिसके चलते उसकी काॅलेज में पढाई भी बीच में छूट गई। दो दिन पूर्व वह अपनी चचेरे बहन के साथ चाचा के यहां जा रही थी तो युवक ने रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया तथा गाली गलौज करते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें और छेडछाड शुरू कर दी। उसे धमकाया कि अगर तूने किसी ओर से शादी की तो तेरे साथ साथ उसका भी खात्मा कर दूंगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी लेकिन गोली नहीं चली। युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव जैसे स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed