दिल के रोगी हैं तो जिला अस्पताल न आएं, कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं न होने से हृदय रोगियों को कर दिया जाता है रेफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ दशक से जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं होने से गंभीर रूप से बीमार हृदय के रोगियों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। यहीं नहीं जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बना कोविड एल-2 विंग में भी कोई कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं है।
जिले के लोगों को मुरादाबाद या मेरठ से पहले सरकारी कॉडियोलॉजिस्ट नहीं मिलता और दिल के गंभीर रोगी को मेरठ तक का सफर राम भरोसे ही करना पड़ता है। आर्थिक रूप से सक्षम लोग निजी कॉर्डियोलॉजिस्ट तक पहुंच जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की तादाद काफी कम है।
जिला अस्पताल में लगभग डेढ़ दशक पहले तैनात रहे कॉर्डियोलॉजिस्ट वीके गुप्ता का गैर जनपद के लिए तबादला कर दिया गया था, तब से यहां किसी दूसरे कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई। बार बार डिमांड करने के बाद भी शासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल में दिल के दौरे के रोगी के आने पर सीधे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जाता है। उस समय जबकि दिल के दौरे के रोगी को एक-एक मिनट का विलंब भारी पड़ सकता है, जिन्हें जोखिम उठाकर करीब 80 किमी का सफर करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर में दो निजी कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। हालिांक इनकी फीस अधिक नहीं है, लेकिन दिल के दौरे में लगने वाले इंजेक्शन व आईसीयू आदि का खर्चा आम लोगों के बूते से बाहर की बात है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर रूप से बीमार दिल के रोगियों को राम भरोसे ही रहना पड़ रहा है।
उधर, जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए एल-2 फैसिलिटी अस्पताल बनाया जा चुका है। सीएमएस डा. ज्ञानचंद का कहना है कि जिला अस्पताल में करीब-करीब सभी सुविधाएं हैं, लेकिन आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित सभी आपात व्यवस्थाएं होने के बावजूद यहां कॉर्डियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से खाली है।
कुछ अन्य स्पेशलिस्ट चिकित्सक भी नहीं है। रिक्त चल रहे पदों की शासन को नियमित रिपोर्ट जाती है। ऐसे में गंभीर हृदय रोगियों को रेफर करना मजबूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/