फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you do not inform on 30 points, you will be deprived of becoming an examination center

30 बिंदुओं पर सूचना नहीं दी तो परीक्षा केंद्र बनने से होंगे वंचित

Thu, 23 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
If you do not inform on 30 points, you will be deprived of becoming an examination center
30 बिंदुओं पर सूचना नहीं दी तो परीक्षा केंद्र बनने से होंगे वंचित
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में मुख्य परीक्षा 2020 के लिए केंद्र बनाए जाने को लेकर शासन के आदेश पर 30 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। पूरे प्रोफार्मा को विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कॉलेजों से स्पष्ट कहा गया है कि अगर जानकारी नहीं दी गई तो ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

कॉलेजों से जो सूचना मांगी गई है कि उसमें पूरा नाम और कॉलेज का पूरा पता होना चाहिए। कॉलेज राजकीय है या एडेड और सेल्फ फाइनेंस। इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। कॉलेज में विवि द्वारा अनुमोदित प्राचार्य हैं या नहीं। अगर अनुमोदित हैं तो उनके अनुमोदन पत्र के साथ ही वेतन भुगतान का बैंक स्टेटमेंट एवं मोबाइल-आधार कार्ड की भी पूरी जानकारी देनी होगी। कॉलेज की बिल्डिंग के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। कॉलेज में कितने कैमरे लगे हैं, एक साथ कितने छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठ सकते हैं। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की अलग-अलग संख्या भी मांगी गई है। तीन वर्षों में सामूहिक नकल में आरोपित न होने का प्रमाण पत्र देना होगा। कॉलेज में बने शौचालयों की संख्या भी दी जाएगी। कॉलेज से निकटतम पांच कॉलेजों के नाम दूरी सहित मांगे गए हैं। कॉलेज में आग से बचाव के क्या संसाधन है, इसके बारे में जानकारी मांगी गई है। वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कम से कम 60 दिनों तक सुरक्षित रखे जाने की जानकारी भी मांगी गई है। डीवीआर का इंटरनेट लिंक और उसका पासवर्ड भी मांगा गया है। ऑडियो माइक उपलब्ध है या नहीं इसकी भी स्पष्ट जानकारी देने को कहा गया है। अगर कोई कॉलेज गलत जानकारी देता है तो शासन से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 30 बिंदुओं पर कॉलेजों को यह जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed