फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you are using a heater or coal stove, keep the window slightly open.

Meerut News: हीटर-कोयले की अंगीठी चलाएं तो थोड़ी खिड़की खोलकर रखें

Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
If you are using a heater or coal stove, keep the window slightly open.
मेरठ। ठंड और शीत लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत हीटर-ब्लोअर या कोयले की अंगीठी चलाएं तो उस वक्त कमरे की थोड़ी खिड़की खोलकर जरूर रखें। साथ ही सोने से पहले इन्हें बंद जरूर कर दें। बंद कमरे में कोयला जलाने से उनमें कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। यह जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन

ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें। खासकर बच्चे और बुजुर्ग। अपने शरीर को सूखा रखें और गर्म कपड़ों से ढककर रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ लें और सब्जियां खाएं। शराब का सेवन न करें क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। इससे हाइपोथर्मिया की आशंका बढ़ जाती है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। शरीर की तापमान बढ़ाने के लिए गर्म पेय पदार्थ दें। शराब न दें। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर का परामर्श लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लोग जागरूक रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed