फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If treatment is not found, then the attendants sitting on dharna in medical

नहीं मिला उपचार तो मेडिकल में धरने पर बैठे तीमारदार

Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
If treatment is not found, then the attendants sitting on dharna in medical
नहीं मिला उपचार तो मेडिकल में धरने पर बैठे तीमारदार
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दो मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा किया और बारिश में ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद चिकित्सकों ने उन्हें समझाया और वार्ड में भेजा।

मेडिसिन वार्ड में रुड़की रोड निवासी धर्मवीरी (47) छह दिन और गाजियाबाद निवासी अनुज (35) दस दिन से भर्ती हैं। धर्मवीरी के तीमारदार शिवकुमार का आरोप है कि सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। रविवार से कोई भी मरीज को देखने नहीं पहुंचा। मेडिकल में मरीज तड़प रहे हैं और इलाज नहीं मिल रहा है। इससे गुस्साए दोनों परिवारों के चार लोग इमरजेंसी और पुरानी बिल्डिंग के बीच में सड़क पर धरने पर बैठ गए। डॉ. सुभाष और अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद तीमारदार धरने से उठे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि सोमवार को मेडिसिन विभाग में प्रायोगिक परीक्षा थी, जिस कारण चिकित्सा शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी हुई थी, इसी वजह से वह सुबह वार्ड में नहीं पहुंच सके थे। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed