फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the harassment of paint traders does not stop then there will be agitation: Rajiv Kumar

पेंट व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो होगा आंदोलन : राजीव कुमार

Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
If the harassment of paint traders does not stop then there will be agitation: Rajiv Kumar
मेरठ। महानगर पेंट व्यापार संघ की आमसभा नेहरू रोड स्थित एक होटल पर हुई। अध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने कहा कि पेंट कंपनियों द्वारा व्यापारियों का अनैतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पेंट्स कंपनियों द्वारा पेंटरों को दिए जा रहे भारी राशि वाले कूपन और स्कीम पर सभी व्यापारियों ने चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंडियन पेंट्स ट्रेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि वह पेंट्स कंपनियों के द्वारा किए जा रहे इस उत्पीड़न को खत्म किया जाएगा। मेरठ महानगर के सभी व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। व्यापारी जब एकजुट होंगे तभी लड़ाई सफल होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पेंट कंपनियों से भी बात की जाएगी। अगर व्यापारी हित में कोई मार्ग नहीं मिला तो उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में कंपनियों के खिलाफ मोर्चा क्रांतिधरा से खोला जाएगा।
विज्ञापन

सभा का संचालन मेरठ संघ के महामंत्री नितिन गर्ग और कोषाध्यक्ष अमित गोयल ने किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यापारियों ने अपने बयान में एकजुट होकर सभी को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आईपीटीए के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गुप्ता और राजकुमार माहेश्वरी ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed