फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the farmer of the country is happy then the country will develop: Rakesh Tikait

देश का किसान होगा खुशहाल तो विकसित होगा देश : राकेश टिकैत

Mon, 03 Apr 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
If the farmer of the country is happy then the country will develop: Rakesh Tikait
हस्तिनापुर (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश विकसित होगा। वह रविवार को यहां गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारे में पहुंचे थे। उन्होंने यहां मत्था टेक कर धर्म लाभ अर्जित किया और लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलकर उनका हाल जाना। राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के लिए हर समय तत्पर रहें। किसानों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाएं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। अगर कोई मामला स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो रहा है तो उसकी सूचना तुरंत उन्हें दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश भी अपने आप विकसित हो जाएगा। सरकार की कई नीतियां किसानों का दमन कर रही हैं, जिससे वह लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट रहकर संगठन विस्तार कर मजबूत करने का आह्वन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनसीआर महासचिव नरेश, प्रदेश महासचिव सतबीर सिंह, हर्ष चहल, बाबा जगबीर, सरदार जज सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, नवीन यादव, मनोज खत्री, डाॅ. टीटू, अनूप यादव, सतीश, खेप्पड़, बिट्टू, मोनू, मदनपाल सिंह, धीरसिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed