{"_id":"5fc3ff128ebc3e9bd760dcf6","slug":"if-stopped-at-the-ghat-a-lamp-was-donated-in-the-ganges-at-other-places-mawana-news-mrt51332310","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पर रोका तो अन्य स्थानों पर गंगा में किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पर रोका तो अन्य स्थानों पर गंगा में किया दीपदान
विज्ञापन
हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़/माछरा/सरधना। कार्तिक गंगा स्नान मेले को शासन ने स्थगित कर दिया। इसके चलते हस्तिनापुर में मखदूमपुर, फतेहपुर प्रेम, भीकुंड समेत अन्य घाटों पर पुलिस का पहरा रहा। इसके परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं ने दूसरी जगह गंगा किनारे एवं गंगनहर में दीपदान कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पुलिस ने रास्ते बंद करके श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर नहीं जाने दिया। परीक्षितगढ़ के गांधी गंगा घाट पर दो-दो लोगों को ही दीपदान के लिए जाने की अनुमति दी गई।
हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर दीपदान के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंच सके। इस पर उन्होंने दूसरी जगह गंगा किनारे पहुंचकर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंडदान किया।
जिलाधिकारी ने घाट का जायजा लिया
जिलाधिकारी के. बालाजी ने रविवार को तहसीलदार अजय उपाध्याय व एसडीएम सरधना के साथ मखदूमपुर गंगा घाट का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घाट पर मुस्तैद रहे गोताखोर
मखदूमपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस ने चौराहे को सील कर दिया। इसके बावजूद गंगा घाट पर एक प्लाटून पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई है।
अन्य घाटों पर किया स्नान
पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं ने मुख्य स्नान घाट मखदूमपुर, फतेहपुर प्रेम और भीकुंड पुल के बजाय खेतों से गुजरकर जहां-तहां जंगल में गंगा किनारे पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं दीपदान किया। वहीं, पुलिस के आने पर श्रद्धालु एवं पंडित ईख में छिप गए। उधर, बूढ़ी गंगा पर भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे परंतु पुलिस ने मध्य गंगा नहर किनारे बैरियर लगाकर आगे नहीं जाने दिया।
दो-दो लोगों को दीपदान की अनुमति
परीक्षितगढ़ के खरखाली स्थित गांधी गंगा घाट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोका और दो-दो लोगों को ही दीपदान के लिए जाने दिया। इसके चलते बच्चों के मुंडन की रस्म भी नहीं हो सकी। सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह ने गंगा घाट पर जायजा लिया।
गंगनहर में किया दीपदान
सरधना में गंगनहर पर मेला नहीं लगा है। दीपदान की रस्म पूरी करने एवं गंगा स्नान के लिए जाने वाले लोगों को पुलिस ने रास्ते से ही लौटा दिया। वहीं, कुछ लोगों ने गंगनहर पुल पर दीपदान किया। जिसमें गोटका निवासी सुनील शर्मा, छुर निवासी रामकुमार, कंकरखेड़ा निवासी जगदीश, कंकरखेड़ा निवासी लोकेश आदि शामिल रहे।
मुंडन व नवविवाहिता गंगा पूजन नहीं हुआ
माछरा क्षेत्र गांव हसनपुर कलां, माछरा, नंगली अब्दुुल्ला, कासमपुर, शोल्दा, भटीपुरा, अमरपुर, रहदरा, गोविन्दपुरी, रछौती, डेरियो आदि के ग्रामीण प्रमोद कुमार, राकेश त्यागी, राजपाल सिंह, मनोज कुमार आदि ने बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर बच्चों का मुंडन, नवविवाहिता का गंगा पूजन और दीपदान आदि करने नहीं जा सके।