फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If SP government is formed, the rights of the workers will be ensured.

Meerut News: सपा सरकार बनने पर मजदूरों का हक दिलाया जाएगा

Fri, 01 May 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
If SP government is formed, the rights of the workers will be ensured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने पर मजदूरों का हक दिलाया जाएगा। इस अवसर सफाई मजदूरों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम सीमा प्रधान को ज्ञापन दिया गया।
सिटी गार्डन मंडप में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन व संचालन मास्टर चंद्रशेखर आजाद ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान रहीं। उन्होंने मजदूर दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उनके पति विधायक अतुल प्रधान विधानसभा में मजदूरों की आवाज हमेशा उठाते रहते हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मजदूरों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि हम सबको मिलकर संघर्ष करना है। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि आज देश में मजदूरों का सबसे ज्यादा शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मनिंदर सूद वाल्मीकि, सुरेंद्र ढींगरा, चौधरी नरेश पाल, शालिनी मसीह, अनीता मिलन, स्वराज वाल्मीकि, राधे पर्चा, दिनेश चौहान, विकास प्रधान, गौरव वाल्मीकि आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया
सरधना। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण से ही विकास का पहिया गति पकड़ता है। कर्मचारियों को सम्मान पत्र, उपहार और फूलमालाएं भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका में सम्मान व स्वास्थ्य शिविर नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन के पुत्र शावेज अंसारी ने किया। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सफाई किट भी प्रदान की गई। वहीं, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक ने श्रमिकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और फल वितरित किए। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
-----------
मजदूर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं
परीक्षितगढ़। द्वारिका फार्म हाउस में अंबेडकर युवा वाहिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव ने संयुक्त रूप से बाबा भीमराव अंबेडकर भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। नरेंद्र खजूरी ने कहा मजदूर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने का काम करें। विशिष्ट अतिथि संजय जाटव ने कहा कि बाबा साहब के संविधान में मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए लिखा हुआ है। इस मौके पर संयोजक राकेश, राजकुमार लक्ष्मी, गुडविन, अजय एडवोकेट ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मेधावी छात्र मीनाक्षी, रितिका, किरण, मानसी, शिवानी, अंशिका, रिया आदि को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता चेयरमैन हिटलर त्यागी संचालन रवि गौतम, वीपी सिंह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कपिल कुमार, मास्टर पुष्पेंद्र, सनी, कपिल आदि मौजूद रहे।

-----------
श्रमिक दिवस पर कर्मचारी सम्मानित
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर चेयरपर्सन आफताब बेगम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि कर्मचारी नगर की सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही नगर का विकास संभव है। इस मौके पर हाजी शकील कुरैशी, मनोज गोयल, अंकित सूद, हरिकिशन, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, मनीष, नरेश, जॉनी, अरविंद, पवन, विक्रमपाल, अमित, किशन और राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed