फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If not promoted, they will commit suicide by jumping from the roof of the college, created ruckus

Meerut News: प्रमोट नहीं किया तो कॉलेज की छत से कूदकर दे देंगे जान, किया हंगामा

Thu, 10 Oct 2024 06:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
If not promoted, they will commit suicide by jumping from the roof of the college, created ruckus
दौराला (मेरठ)। दौराला स्थित चौधरी मुख्तार सिंह राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें प्रमोट नहीं किया गया तो वह कॉलेज की छत से कूदकर आत्महत्या कर लेंगी। प्रधानाचार्य ने सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को कॉपियों की निशुल्क जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज की 104 छात्राओं में से 78 को फेल कर दिया गया था। इस मामले में छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया था, साथ ही कॉलेज के एचओडी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। छात्राओं ने निशुल्क कॉपी जांच कराने और उन्हें प्रमोट करने की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के मंत्री आशीष पटेल ने एचओडी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। साथ ही जिलाधिकारी को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर छात्राओं का वीडियो वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की थी, जिस पर मंत्री ने यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

बुधवार को भी छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया और प्रधानाचार्य मुकेश को ज्ञापन सौंपकर प्रमोट किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उन्हें प्रमोट नहीं किया गया तो वह कॉलेज की छत से कूदकर आत्महत्या कर लेंगी। कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है, कॉपी जांच करने वालों की गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत किया और बताया कि उन्होंने इस मामले में प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव को कॉपियां निशुल्क जांचने को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed