फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If Mayawati distances herself from BJP, consideration will be given to including BSP in the alliance: Shivpal

मायावती भाजपा से दूरी बनाएं तो बसपा को गठबंधन में शामिल करने पर होगा विचार : शिवपाल

Fri, 10 Nov 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
If Mayawati distances herself from BJP, consideration will be given to including BSP in the alliance: Shivpal
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मायावती भाजपा से दूरी बनाएं तभी गठबंधन में शामिल करने पर गठबंधन विचार कर सकता है। किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे की शादी के बाद बृहस्पतिवार को आयोजित रिसेप्शन में शिरकत करने मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना है तो सभी दलों को आपस में बातचीत करनी होगी और इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे मजबूत है। इसलिए यहां अधिक सीटों पर सपा की दावेदारी स्वाभाविक है। गठबंधन के लोग आपस में बात करें और जहां मजबूत कंडीडेट है उसे लड़ाया जाए। कांग्रेस द्वारा गठबंधन के ही लोगों को पार्टी ज्वाइन कराने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे गठबंधन कमजोर होगा। आपस में बात करनी चाहिए। इंडिया गठबंधन का जो माहौल बना है उस माहौल को बनाए रखने की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस की अधिक है। मेरठ से सपा का उम्मीदवार कौन होगा इस सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है। सीटों पर सर्वे भी कराया जा रहा है। सपा का यहां बेस वोट बहुत मजबूत है। सर्वे के जो नतीजे होंगे शीर्ष नेतृत्व उसपर निर्णय लेगा। सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि गठबंधन होने पर सभी दलों को कहीं न कहीं समझौता करना पड़ता है। इसके लिए समाजवादी पार्टी तैयार है लेकिन जीतने के लिए। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि नीतिश ने माफी मांग ली है। बात अब खत्म होनी चाहिए। बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वे पहले भाजपा से दूरी बनाएं।
विज्ञापन


दोआब विला में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पहुंचे। उन्होंने वर और वधू को आर्शीवाद दिया। इसके अलावा जमीअत उलेमाए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा के नेता जावेद आब्दी, राज्य सभा सांसद जावेद अली, विधायक कमाल अख्तर, नईमुल, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, किसान नेता राकेश टिकैत, पूर्व सांसद कादिर राणा, कांग्रेस नेता इमरान मसूद, के अलावा सपा के तमाम विधायक और नेता नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed