फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If lotus was not bloom in 2014 and 2017 the country would have been ruined Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya says in Meerut

मेरठ में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: कहा- 2014 और 2017 में कमल नहीं खिलता, तो देश बर्बाद हो जाता

Thu, 23 Dec 2021 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Dec 2021 03:03 PM IST
सार

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है । करोड़ो रूपये की सौगात मिल रही है। नितिन गडकरी ने कमाल कर दिया है। पहले छह हजार किमी हाइवे थे। अब यूपी में 12 हजार किमी हाइवे बन गए हैं। 

विज्ञापन
If lotus was not bloom in 2014 and 2017 the country would have been ruined  Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya says in Meerut
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से चलकर मेरठ पहुंचे हैं। वहीं, आज सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित सभा में नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे के दूसरे और चौथे चरण का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री और गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं।

विज्ञापन

 
यहां जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है। करोड़ों रुपये की सौगात मिल रही है। नितिन गडकरी ने कमाल कर दिया है। पहले छह हजार किमी हाइवे थे अब यूपी में 12 हजार किमी हाइवे बन गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप याद करिए 2014 और 2017। अगर आपने कमल नही खिलाया होता, तो देश बर्बाद हो जाता। आज आधा उत्तर प्रदेश पलायन कर गया होता अगर किसी ओर की सरकार होती। आज चौधरी चरण सिंह की जन्मजयंती है। उन्हें याद करता हूं। विपक्षी पार्टी योजनाओं को लूट सकते हैं, शोषण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: फायरिंग में ये भी कम नहीं: युवकों के बाद अब मुजफ्फरनगर में युवतियों ने लहराई पिस्टल, वीडियो वायरल
 कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से कमल खिल रहा है। कभी कल्पना नही की होगी कि मेरठ से दिल्ली एक घंटे में पहुंच जाएंगे। में आह्वान कर सकता हूं कि 2022 में विधानसभा का चुनाव है। एक बार फिर से बीजेपी 300 से अधिक सीट जीतने जा रही है।


कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश को तबाह किया। उन्होंने ईमानदारी से शासन नही किया। विकास का पैसा, गरीब का पैसा आदि धन आपके पास पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सुन लें अभी आपका नंबर 25 साल तक लगने वाला नही है। 

मुजफ्फरनगर का दंगा याद दिलाया
उन्होंने आजम खां का नाम लेते हुए मुजफ्फरनगर का दंगा याद दिलाया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा, आप ही मुख्यमंत्री थे। ऐसी सरकार को हम दोबारा नही आने देंगे। ये लोग किसी के सगे नही हैं। ये लोग सदा सदा के लिए बीमारी की तरह खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed